झारखंड डेस्क- झारखंड जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरोडीह गांव में महापर्व छठ की खुशियां मातम में बदल गयी हैं। यहां छठ महापर्व को लेकर स्नान करने गयीं महिलाओं के साथ गये चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। मृतकों में तीन बच्चियां व एक बच्चा शामिल है। ये घटना आज मंगलवार करीब 11.30 बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तीन बच्चियां और एक बच्चा नदी में डूबा
बताया जा रहा है कि, मंगरोडीह गांव में महापर्व छठ को लेकर कुछ महिलाएं नदी में स्नान करने गयी थीं। इन्हीं के साथ कुछ बच्चे भी नहाने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नहाने के क्रम में तीन बच्चियां और एक बच्चा नदी में डूब गया। बच्चों के नदी में डूबने की भनक महिलाओं को नहीं लगी। जिस कारण महिलाएं स्नान कर के वापस घर लौट गयीं। थोड़ी देर के बाद जब बच्चों की खोजबीन शुरू की गयी तो हो-हल्ला शुरू हो गया। गांव के कुछ युवक दौड़ कर नदी की ओर भागे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
Read More Stories:
जिसके बाद एक-एक कर चारों बच्चों को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चियों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में छठ की खुशियां मातम में पसर गयी हैं। इधर, मामले की जानकारी मिलने कर बाद मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
