बिहार डेस्क- बिहार के पटना से चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, इलाके के शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की पुलिस ने विवाह किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी जोड़े के मध्य एक तीसरा सिरफिरा आशिक, जो लड़की से एकतरफा प्यार करने की बात कह रहा था। सिरफिरे आशिक ने सबसे पहले लड़की के परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं सिरफिरे आशिक ने लड़की के परिवार को तंग करने के लिए डायल 100 पर झूठी कॉल करके शराब की जानकारी थी और शराब की खेपकी झूठी खबर देता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
पुलिस सुरक्षा के बीच शादी
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की का 7 वर्षों से एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों विवाह नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे की वजह एक सिरफिरा आशिक था जो हमेशा लड़की को परेशान करता था। इस केस को लेकर प्रेमी जोड़े ने पुलिस की सहायता मांगी। उसके बाद फुलवारी थानाध्यक्ष ने दोनों को थाने बुलाया और दोनों का पुलिस सुरक्षा में विवाह करवाया गया। पुलिस ने पूर्व वार्ड पार्षद कोलेश्वरी देवी के नेतृत्व में दोनों प्रेमियों की पुलिस सुरक्षा के बीच शादी कराई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
