Thursday , 10 September 2026

किन्नौर हादसा: मौत से पहले युवती ने किया ये ट्वीट, थोड़े ही समय बाद सामने आई दर्दनाक खबर

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। ये सभी प्रकृति का लुप्फ उठाने हिमाचल पहुंचे हुए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिन नौ लोगों ने इस हादसे में जान गंवाई है, उनमें जयपुर की डॉ. दीपा शर्मा भी शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे से सिर्फ 26 मिनट मिनट पहले उन्‍होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं और काफी मस्ती भी कर रही हैं।

ट्वीट कर ये लिखा..

ट्वीट में उन्‍होंने लिखा था, ‘मां प्रकृति के बगैर जीवन में कुछ भी नहीं है।’ दोनों तस्‍वीरों में प्रकृति की खूबसूरती देखी जा सकती है। अपने ट्विटर हैंडल से डॉ. दीपा शर्मा ने विगत दो-तीन दिनों में कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्‍होंने अपने हिमाचल दौरे की तस्‍वीरें शेयर की हैं। 

इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद किन्नौर में भूस्सखलन की खबर सामने आती है। जिसमें नौ लोगों की जान गई, जबकि तीन अन्‍य घायल हो गए। हादसा कितना गंभीर था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भूस्‍खलन के बाद जब भारी चट्टान गिरता है तो इससे पुल भी टूट जाती है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *