Thursday , 10 September 2026

चैत्र नवरात्रे के सातवें दिन माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा

चैत्र नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रे के सातवें दिन भी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर माँ की आराधना कर रहे है। माँ दुर्गा के सातवें स्वरुप माँ कालरात्रि की पूजा अर्चना की जा रही है बावल के प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा हुआ है। वहीं नवरात्र के उपलक्ष में मंदिर को आकर्षक ढंग से सजा कर माँ की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया है। मान्यता है की नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विविध रूपों की आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। दुर्गा पूजा के सातवे दिन यानि सातवें नवरात्रे में माँ दुर्गा के कालरात्रि रूप की पूजा का विधान है। जैसा की नाम से ही विदित होता है कालरात्रि का स्वरुप अत्यंत भयानक है लेकिन माता सदैव अपने भक्तो को शुभ फल देने वाली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *