नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस लगातार नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार को आड़े हाथो लेती आई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उस समय सभी को हैरान कर दिया, जब वह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट भी किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read This
‘कारगिल विजय दिवस’ के 22वीं सालगिरह पर मंत्री अनिल विज ने शहीदों को इस तरह किया नमन
सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया
राहुल किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
