हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बच्चों को बुरी तरह से पीटा। बच्चे रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन मां उन्हें लगातार पीटती रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
दिल को झिंझोड़ कर रख देने वाला ये मामला फरीदाबाद के सारन इलाके से सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां ने ममता को कलंकित करने का काम किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये मासूम बच्चे दूध गर्म कर रहे थे लेकिन फिर दूध गिर गया, जिसके चलते इन बच्चों की मां नाराज हो गई और बच्चों को बुरी तरह पीटा।
खुद ही बनाया पिटाई का वीडियो
कलयुगी मां का पारा तो मानो सातवें आसमान पर था और गुस्से के सामने बच्चों की मासूमियत तक नजर नहीं आई। तभी तो अपने बच्चों के साथ जानवरों सा सलूक करती रही। कपड़े उतार कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और उसका वीडियो भी बना लिया। अब यही वीडियो वायरल हो रहा है। इसी वीडियो के बिनाह पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने शिकायत देकर आरोपी मां के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोपी मां के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद के सारन थाने में आरोपी मां के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस मामले में जैसा भी कोर्ट का आदेश होगा उसी मुताबिक बच्चों की कस्टडी दी जाएगी। तो वहीं पुलिस भी इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
