Saturday , 25 July 2026

बड़ी ने अपनी छोटी बहन को सुला दिया मौत की नींद, हत्या के बाद शव को कमरे में ही दफन कर दिया

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां सगी बड़ी बहन ने छोटी बहन की बेरहमी से मार डाला। मामूली कहासुनी में बड़ी बहन ने अपनी 12 साल की छोटी बहन की सिलबट्टे से मार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर घर के कमरे में ही दफन कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला तब सामने आया जब दो दिन तक घरवालों को छोटी बेटी नहीं मिल रही थी, जिसके बाद घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच घर पर शव दफन होने के कारण घर वालों को दुर्गंध आई जिसके बाद खुदाई करवाई गई । खुदाई में परिजनों को बोरे में बंधी उनकी छोटी बेटी की लाश बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बड़ी बहन मौके से फरार है। यह घटना थाना फतेहपुर के ग्राम खन्ता मजरे मझगवां शरीफ की है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *