पंजाब डेस्क: पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पंजाब को लेकर भाजपा का विस्तार अभियान लगातार जारी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल को भी बड़ा राजनीतिक झटका
मंगलवार को अकाली दल और कांग्रेस के 4 बड़े नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिरोमणि अकाली दल के महासचिव गुरदीप सिंह गोशा, पटियाला शहर के बड़े नेता कंवर सिंह तोहड़ा और अमृतसर से धर्मवीर सरीन को पार्टी में शामिल कर भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल को भी बड़ा राजनीतिक झटका दे दिया है।

इन्होंने थामा भाजपा को झटका
पंजाब के भाजपा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंजाब भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की मौजदूगी में ये नेता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो बार लगातार विधायक रह चुके अरविंद खन्ना ने राजनीति से विराम ले लिया था, लेकिन एक बार फिर से ये भाजपा में शामिल होकर राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं और उनके आने से राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
