Saturday , 12 September 2026

मंगल ग्रह पर दिखा Secret दरवाजा, क्या मिल गया है एलियंस का घर? हैरान कर देगा ये दरवाजा!

नेश्नल:- एलियंस को लेकर बहस का होना कोई नई बात नहीं है। बीते कई सालों से इसे लेकर नित नए दावे किए जाते रहे हैं। तो वहीं अब एलिंयंस को लेकर एक बार फिर से एक नया दावा किया गया है, जिसने कि सभी को हैरत में डाल दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एलियंस के अस्तित्व पर उठ रहे सवाल

ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं या नहीं, सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब ढूंढते आए हैं। हालांकि एलियंस को लेकर फिल्हाल तो कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं। दुनिया में कुछ लोग इस धरती पर एलियंस और यूएफओ देखने का दावा करते हैं। इसी बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक रहस्यमयी गेट की खोज की है। यह एक बोरी की तरह दिखता है जो एक ड्रॉस्ट्रिंग से घिरा होता है।

क्या है सीक्रेट दरवाजे का रहस्य

दरवाजे के अंदर क्या है इसका तो पता नही। लेकिन जब आप उस दरवाजे को देखेंगे तो ऐसा लगेगा कि इसके अंदर कोई जानवर रहता है। नासा की इस तस्वीर ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। बता दे कि ये तस्वीर 7 मई, 2022 को मार्स क्यूरियोसिटी रोवर के मास्टकैम ने कैप्चर की थी। नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें पहले लगा कि यह मंगल के केंद्र का रास्ता है या किसी एलियन के घर का दरवाजा है।

वैज्ञानिकों ने निकाला कुछ और ही तर्क

कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह आकृति मंगल ग्रह पर आए भूकंप में चट्टान के टूटने से बनी होगी। इसके अलावा पत्थरों पर किसी तरह के दबाव और खिंचाव के कारण आकृति बनी होगी। इसी साल 4 मई को मंगल ग्रह पर भयानक भूकंप आया था। भूकंप से चट्टान में एक समान आकार होने की संभावना है। कई वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां एक गड्ढा है जो पत्थर की लाल मिट्टी से भरा है। भूकंप के बाद यह मिट्टी हटा दी जाती और दरवाजा दिखाई देता।

हैरान करता दिख रहा दरवाजा

यह दरवाजा महज कुछ इंच लंबा है। हालांकि, तस्वीर को देखकर इसका सटीक आकार निर्धारित करना मुश्किल है। ये दरवाजा ग्रीनह्यू पेडिमेंट नामक स्थान पर पाया जाता है। नासा के अनुसार हाल के वर्षों में लैंडर्स और रोवर्स ने मंगल ग्रह पर शानदार और खूबसूरत तस्वीरें ली हैं। छवियां विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को दिखाती हैं, जिनमें विभिन्न आकार की चट्टानें, बर्फ से भरे गड्ढे और पहाड़ शामिल हैं।

आमतौर पर ऐसी चीजें एलियंस से जुड़ी होती हैं। लेकिन नासा का कहना है कि हम सभी को ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। जांच से पहले किसी भी बात को लेकर अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। चीन के युतु-2 रोवर ने चांद पर एक ऐसी आकृति की तस्वीर खींची जिसे एलियन की झोपड़ी बताया जा रहा है, लेकिन एक जांच में पता चला है कि यह एक पत्थर है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *