Sunday , 26 July 2026

बुजुर्ग की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार, खुद हो गया हादसे का शिकार, खत्म हो गया परिवार!

मंगलवार की सुबह दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा देखने को मिला। जहां ओढ़ी कट के निकट हुए भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई क्रूजर

हादसा क्रूजर जीप आगे धीमी रफ्तार से चल रहे ट्रक से टकरा जाने के चलते हुआ। इसके बाद क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घायलों को बावल के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बुजुर्ग की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार

जयपुर के सामोद गांव का एक परिवार सोमवार को एक बुजुर्ग की अस्थियां विसर्जित करने के बाद हरिद्वार से घर लौट रहा था। यह परिवार एक क्रूजर जीप में सवार था, जिसमें परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों समेत 17 लोग सवार थे। ओढ़ी कट के निकट तेज गति से चल रही क्रूजर गाड़ी आगे धीमी रफ्तार से चल रहे ट्रक में जा टकराई।

खत्म हो गया पूरा परिवार

इस हादसे में क्रूजर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार 35 वर्षीय भानूराम, 32 वषीय महेंद्र, 16 वर्षीय आशीष, 95 वर्षीय भौरी देवी व करीब 35 वर्षीय सुगमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

चालक की गलती से हुआ हादसा
घटना के समय क्रूजर गाड़ी बहुत ही तेज गति से चल रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि क्रूजर चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे की भयानकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि हाइवे पर दूर तक क्रूजर गाड़ी के टुकड़े बिखर गए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *