यमुनानगर में क्राईम की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही है। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर बदमाश लोगों को लूट लेते हैं और पुलिस कार्रवाई ही करती रह जाती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोली मारकर लूटे 50 लाख
यमुनानगर में एक व्यापारी के कर्मचारी को बदमाशों ने गोली मारकर 50 लाख रूपये लूट लिए। बाइक सवार 2 बदमाशों ने बैंक के बाहर ही गोली मारकर कर्मचारी से बड़ी रकम को लूटा और फिर फरार भी हो गए।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

लूट की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फूटेज में ये साफ साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहले तो बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी और फिर 50 लाख रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
नहीं बची कर्मचारी की जान
लूट की इस वारदात के बाद गंभीर हालत में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान व्यापारी के कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी वारदात के बाद से पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। देखने वाली बात होगी कि पुलिस की टीम इस मामले में क्या जांच कर पाती है और लूटेरों को कब तक पकड़ पाती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
