Sunday , 13 September 2026

आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चली गोलियां

पानीपत : पानीपत के गांव शहर मालपुर में बच्चों की आपसी लड़ाई ने उस समय भयानक रूप ले लिया जब आपसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोलियां चली। इस हमले में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक शहर मालपुर में पानी की निकासी को लेकर दो पड़ा‌ेसी पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठियां व गोलियां चलने लगी। हमले में पड़ोसी रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी सहित उसकी पत्नी को गोली लगी। जबकि पुलिस कर्मचारी के ही परिवार के 3 अन्य सदस्य हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं इस झगडे में दूसरे पक्ष के 4 लोगों को भी गंभीर चोट आई हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की पत्नी की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।

सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर मृतिका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *