Thursday , 29 October 2026

गुरनाम चढ़ूनी ने मनीष ग्रोवर को दी चेतावनी, ग्रोवर बोले- केजरीवाल की तरह CM बनने के सपने देख रहे चढ़ूनी

हरियाणा डेस्क:  किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पूर्व सहकारिता मंत्री व बीजेपी नेता मनीष ग्रोवर को एकबार फिर चेतातनी दे डाली है। तो वहीं दूसरी ओर मनीष ग्रोवर ने भी माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से कोई भी गलत इशारा नहीं किया गया है। अगर किसी के पा कोई सबूत है तो पेश करे। उन्होंने कहा कि, वे  मांफी किसी सूरत में नहीं मांगेगे और मानहानि का दावा करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये कहा गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि, मनीष ग्रोवर ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है और वे मांफी नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हम इसकी निंदा करते हैं, कि इतने बड़े औहदे पर होने के बावजूद उन्होंने औरतों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया। आगे कहा कि, मनीष ग्रोवर ने जल्द से जल्द माफी नहीं मांगी तो इसका अंजाम और गलत हो सकता है। माफी नहीं मांगी तो हमें कोई सख्त कदम उठाना पड़ेगा।

ये कहा मनीष ग्रोवर ने

तो वहीं मनीष ग्रोवर ने साफ-साफ कह दिया है कि  वे मांफी नहीं मांगने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, मेरी छवि को खराब किया जा है। मेरी छवि को ऐसे दिखाने की कोशिश की जा रही है कि, जैसे मनीष ग्रोवर गुंडा हो। आगे कहा कि, ये हरियाणा की जनता है, ये गलत बर्दाश्त नहीं करती। आगे कहा कि किसानों के नाम से देश की .जनता को गुमराह किया जा रहा है। लेकिन अब देश की जनता समझ गई है कि चढ़ूनी केजरीवाल की तरह चुनाव लड़ना चाहते हैंऔर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। मनीष ग्रोवर ने कहा कि, 1700 वोट पाने वाले चढ़ूनी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। आगे कहा कि, मैं मानहानि का दावा करने वाला हूं और तुम्हारी सारी चुनौतियां स्वीकार करता हूं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *