हरियाणा डेस्क: मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सियासी माहौल गरमया हुआ है और वहीं आज शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। कैबिनेट विस्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में अब थोड़ा समय ही शेष बचा हैं। तो वहीं, जहां मंत्रियों के इस्तीफे की झ़ड़ी लग गई हैं। तो वहीं एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोदी कैबिनेट में सिरसा से सांसद और पूर्व IRS अधिकारी सुनीता दुग्गल को भी जगह मिल गई है। आज शाम 6 बजे सुनिता दुग्गल भी मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकती हैं। सुनीता दुग्गल को रतनलाल कटारिया के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद पद मिले सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!।
यह नेता प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, मंत्री बनना लगभग तय
प्रधानमंत्री मोदी से जो नेता मिलने पहुंचे हैं, जिनके आज शाम को शपथ लेने की संभावना है उसमें शोभा करंजले, , प्रीतम मुंडे, नारायण राने, सुनीता दुग्गल, ,भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी,अजय भट्ट, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, अजय मिश्र टेनी, पशुपति पारस, सर्वानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रुपाला, अजय मिश्रा, आरसीपी सिंह, बीएल वर्ना शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मोदी के नए मंत्रिमंडल में 27 OBC चेहरे होंगे. 11 महिलाएँ और 4 पूर्व मुख्यमंत्री होंगे. मंत्रिमंडल में बदलाव के बाद 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर मंत्री होंगे. 14 मंत्रियों की उम्र 50 से कम होगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
