Sunday , 26 July 2026

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने भाजपा सरकार को तमाम मुद्दों पर किया फेल करार 

पंचकूला, 15 अक्तूबर: हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान पहुंची पंचकूला और महासचिव हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के पद पर मीनाक्षी शर्मा को नियुक्त किया । इस अवसर पर सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला कांग्रेस में महिलाओं की नियुक्ति की जा रही है। इस दौरान सुमित्रा चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को बेटियो की सुरक्षा ,महगाई, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर फेल करार किया।
सुमित्रा चौहान ने कहा कि 2019 के चुनावों में बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश कर राहुल गांधी की सरकार बनाएंगे।  उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार केंद्र व हरियाणा में आई तब से ‘बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ’ का नारा प्रधानमंत्री ने दिया था लेकिन हरियाणा में रेप पीड़ितों के केस दर्ज तक नही होते और महिला सुरक्षा पर निरंकुश , स्वेदनहीन ओर पूरी तरह से फेल  सरकार है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार में जो ना इंसाफि हुई है इसके लिए महिला कांग्रेस घर घर जा रही है।
वहीं  2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी  कितने प्रतिशत टिकट देगी इस सवाल पर सुमित्रा चौहान ने कहा कि जिस प्रकार से महिलाएं राजनीति में हिस्सा ले रही है उस लिहाज से महिलाएं आने वाले वर्षों  में 50% हिस्सा ही नही बल्कि राज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को 50% टिकट दिलवाना ही उनका लक्ष्य है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *