नेशनल डेस्क: गुजरात के भावनगर जिले में उस समय अफरातफरी मच गई जब, शनिवार रात फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक फैक्टरी में बीती रात जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में नौ मजदूर घायल हो गए। घटना सीहोर कस्बे के पास स्थित अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका
मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त धमाका हुआ, फैक्टरी में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। धमाके की चपेट में आने से नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
