Thursday , 10 September 2026

‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम, अब भारत में ही बनेंगी इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी

नेशनल डेस्क: आत्मनिर्भर भारत का एक परिदृश्य होने के साथ ही मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, एडवांस केमिस्ट्री सेल बैटरी स्टोरेज के नेशनल प्रोग्राम को मंजूरी दी गई है। यइसके तहत अब से इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी देश में ही बनेंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जावड़ेकर ने बताया कि बैटरी स्टोरेज बढ़े इसके लिए हम 20 हजार का बैटरी स्टोरेज बाहर से आयात कराते हैं ,लेकिन अब पीएलआइ के तहत इसका उत्पादन देश में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि इससे आगे चलकर बड़े पैमाने पर ईंधन के आयात को भी कम किया जा सकेगा। 45 हजार करोड़ का देश में निवेश आएगा। इस योजना से इलेक्ट्रिकल व्हिकल योजना को भी लाभ मिलेगा। जब हम बैटरी स्टोरेज का इस्तेमाल करेंगे तो कोयला बचेगा। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *