चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी, वोटर स्लिप के पीछे दिया जाएगा गूगल मैप का विकल्प
15 अप्रैल 2019 फतेहबाद: फतेहाबाद में चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें जिला उपायुक्त धीरेंद्र खरगटा ने प्रशासन द्वारा चुनावों को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस बार फतेहाबाद में 16 हजार के करीब नए वोट बने हैं।
उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान उम्र दराज लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से साधन की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें एनसीसी के छात्र और रेड क्रास से जुड़े लोगों की सहायता ली जाएगी । उपायुक्त ने बताया कि मतदाता को मतदान केंद्र ढूंढने के लिए मशक्कत ना करनी पड़े इसलिए वोटर स्लिप के पीछे गूगल मैप की व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन पर इस लोकेशन को डालकर अपने मतदान केंद्र तक पहुंच सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों की भागीदारी को लेकर प्रशासन ने उन्हें सम्मानित करने की योजना भी बनाई है। जो महिला कर्मचारी मतदान केंद्र में ड्यूटी देगी उसे स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
