रतिया, 26 अप्रैल 2019 (रवि गोयल): रतिया के हनुमान चौक पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से भाजपा के पक्ष में वोटों की अपील की और मौजूदा भाजपा सरकार को किसान व आम आदमी की हितैषी पार्टी बताया। साथ ही उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे में भी जानकारी दी।
सुभाष बराला ने इस दौरान पार्टी का बखान करते हुए देश और प्रदेश में भाजपा की लहार बताई तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खासकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को घेरते हुए सुभाष बराला ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर के दिए ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन सी पार्टी किसान विरोधी है और कौन-सी किसान हितैषी, जनता सब जानती है। सुभाष बराला का कहना है कि यह सब देख कांग्रेस अपना आपा खो बैठी है और यही कारण है कि अशोक तंवर अपने कार्यकर्ताओं का गला पकड़ लेते हैं तो कभी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।
सुभाष बराला ने इस दौरान इनेलो सहित जेजेपी को भी आड़े हाथों लिया।
बता दें, प्रदेश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 और 7 मई को हरियाणा आएंगे तो वहीं 8 ओर 9 मई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रचार के लिए हरियाणा आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
