जिले की आशा वर्कर भारी संख्या में जीटीरोड पर प्रदर्शन व् नारेबाजी करते हए हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवांर का पुतला साथ में लिए हुए पानीपत के लघु सचिवालय के सामने एलिवेटिड पुल के नीचे इक्क्ठे हुई। पुल के नीचे सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कृष्ण लाल पवांर का पुतला जलाया और कहा, कि इस तरह हर रोज पानीपत जिले के एक विधायक का पुतला फूंका जाएगा व् 30 तारीख को सभी आशा वर्कर जेल भरो आंदोलन मेभाग लेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पानीपत के जीटीरोड पर ये जो महिलायें आपको सरकार के खिलाफ नारे बाजी व् प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है ,इन महिलओं ने अपने हाथों में पानीपत जिले के इसराना हल्के से विधायक व् हरियाणा सरकार में केबिनेट मंत्री का पुतला उठाया हुआ है। गुस्सा उनके माथे पर साफ़ दिखाई दे रहा है। अगर आप भी इनकी बात सुनेगे तो आप भी दांतो तले ऊँगली दबा लेंगे। ये वो हरियाणा सरकार की महिला मजदूर है जिन्हे 24 घंटे का मेहनताना केवल 33 रूपये 33 पैसे मिलते है यानी एक रुपया लगभग 40 पैसे प्रति घंटा के रूप में मजदूरी मिलती है वो भी पिछली सरकार के समय से जिसमे आज तक कोई वृद्धि नहीं की गई। ये आशा वर्कर पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठी हैं। बावजूद इसके इनसे ना तो स्थानीय प्रशासन के मुखिया ने बात की, ना ही चुने हुए किसी विधायक ने। आज पोलियो दिवश है , जिसका इन सभी आशा वर्करों ने बहिष्कार किया है। इनकी मांग हैं कि, उन्हें सरकार न्यूनतम वेतन दे। उनकी मांग नहीं मानी गई तो 30 तारीख को जेल भरो आंदोलन के साथ साथ आगे किसी बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर सरकार के विरुद्ध बिगुल बजाय जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
