नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के वेल्लोर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ साल के बच्चे को बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया। लड़के के शरीर पर जलाए जाने के कई निशान पाए गए। तो वहीं ये मामला प्रेम संबंध में बदले की भावना से जुड़ा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक महिला आठ साल के एक बच्चे को लेकर गुड़ियातम पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। इस बच्चे की गर्दन और जननांगों पर जलाए जाने के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, 33 साल के सेतु की शादी ईश्वरी से हुई थी और उसके 10 व 8 साल के दो बच्चे थे।
Read More Stories
- बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आने से 3 बच्चों समेत 5 की मौत, एक गंभीर
- कोरोना के खिलाफ जंग में अब गूगल भी देगा साथ, कोविड-19 रोधी वैक्सीन की उपलब्धता और स्लॉट के बारे में देगा जानकारी
चार महीने पहले ईश्वरी ने अलग होने का फैसला किया। सेतु ने भी अपनी पड़ोसन वेनी के साथ उसी घर में रहना शुरू कर दिया। मंगलवार को 8 साल का बच्चा भागकर अपनी रिश्तेदार के घर पहुंच गया। महिला को बच्चे के गर्दन, पीठ, हाथ, पैर और जननांगों पर जले के निशान मिले।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
