Thursday , 10 September 2026

हिजाब पर प्रतिबंध लगाने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

नेशनल डेस्क- हिजाब मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है बता दें, बुधवार को चेन्नई के न्यू कालेज के छात्रों ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। पिछले दिनों हिजाब विवाद में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। मामले में कोर्ट का कहना था कि, हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है। हिजाब विवाद में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए चेन्नई के न्यू कालेज के छात्रों ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्नाटक हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जेएम खाजी की पीठ ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि, पांच फरवरी को राज्य द्वारा जारी आदेश को अमान्य करने का कोई मामला नहीं बनता है।

होली की छुट्टियों के बाद होगी सुनवाई
कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए हिजाब विवाद अब सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा है। इस पर होली के बाद सुनवाई होगी। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े द्वारा तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हिजाब प्रतिबंध मामले का उल्लेख किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, वह होली की छुट्टियों के बाद सुनवाई से जुड़ी याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा। हिजाब विवाद मामले में हिंदू सेना भी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

Read More Stories:

दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट से तमाम याचिकाएं खारिज होने के बाद एक छात्रा ने सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी। जिसे देखते हुए हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने कैविएट दाखिल कर कहा है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनकी दलील भी सुनी जाए। कर्नाटक हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि, हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है। शिक्षण संस्थानों को राजनीति से दूर रखना चाहिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *