नेशनल डेस्क: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और वैक्सीनेशन की कमी को लेकर कई मामले सामने आए। जिसके चलते कांग्रेस लगातार पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। तो वहीं बीजेपी ने अब कांग्रेस को इसका करारा जवाब दिया है।भाजपा ने कोरोना संकट को लेकर कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस पर गिद्ध का राजनीति करने का आरोप
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर गिद्ध का राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, कांग्रेस कोरोना के नाम पर प्रधानमंत्री मोदी की छवि धूमिल करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने इसके लिए एक टूलकिट तैयार की है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आपदा में राजनीति कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
