उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर, NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। बता दें, 19 वर्षीय छात्रा क्षमा ओझा अपनी मां के साथ रहती थी जो कि एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। बताया जा रहा है कि, छात्रा ने उस समय सुसाइड किया जब उसकी मां स्कूल चली गई थीं और वह घर में अकेली थीं। पुलिस ने बताया कि, छात्रा के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उसके मुताबिक, वह डिप्रेशन में थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा, ”मैं अंदर से मजबूत नहीं हूं। इतना दबाव नहीं झेल सकती। मैं अपने फैसले से दुखी हूं। मैंने बस समय बर्बाद किया। आपने मुझपर भरोसा किया। लेकिन मैंने उसे तोड़ दिया। मुझे माफ कर देना।” सुसाइड का पता तब चला जब मृतका की मां स्कूल से लौटीं और छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। बाद में किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया तो अंदर छात्रा का शव पंखे से लटका मिला।
Read More Stories:
परिजनों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
