हरियाणा डेस्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन विकास रैली में जनता को संबोधित किया। सीएम ने सबसे पहले राम नवमी की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। आगे कहा कि, आज की सभा में विषय एक ही है विकसित पंचकूला। हरियाणा की मिनी राजधानी पंचकूला है। जिस गति से यहां विकास होना चाहिए था उस गति से पूर्व की सरकारों ने नहीं किया और गुरुग्राम पहले पहुंच गए। गुरुग्राम हमारी आर्थिक राजधानी बन चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंचकूला भी गुरुग्राम के बराबर बन सकता है- सीएम मनोहर लाल
प्रदेश का आधा रेवेन्यू गुरुग्राम से आता है। पंचकूला भी गुरुग्राम के बराबर बन सकता है। हमने इसका प्रयास शुरू कर दिया है। जीएमडीए की तरह पीएमडीए बनाने की शुरूवात आज से कर दी है। डवेलपमेंट अथियोरिटी के माध्यम से काम हो सकते है। सीएम ने कहा जून के महीने में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 10 दिन का एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

मोरनी में लगने लगा है पर्यटकों का तांता
सीएम ने कहा मोरनी में अब रविवार और शनिवार की बड़े स्तर पर लोग पहुँचने लगे है। पिंजौर कालका में अर्बन कॉम्प्लेक्स , जबकि एचएमटी में फ़िल्म सीटी बनाई जा रही है। 60 एकड़ भूमि हमने दे दी है इसका काम शुरू होने वाला है। थापली में वेलनेस सेंटर शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि, पंचकूला में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
