Monday , 27 July 2026

निजी बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत

नेशनल हाईवे हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर निजी परिवहन बस चालक की लापरवाही की वजह से एक हादसा हो गया जिसमे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार महिला नरवाना से हिसार निजी बस में सवार होकर अपने घर जा रही थी। बद्दोवाल गावं के पास जब महिला उतरने लगी तो चालक ने महिला को उतारने से पहले ही तेज रफ़्तार से बस चला दी जिससे महिला बस से नीचे गिर गई और गिरते ही महिला की मौत हो गई।

मृतक महिला के परिजन और एक गांव वाले ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।

ऐसे लापरवाह बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा हादसा दोबारा न हो।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *