हरियाणा डेस्क: पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस और तेज रफ्तार ट्रक की आपस जोरदार भिडंत हुई जिसके चलते 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। हादसा इतना भयानक था कि, इसमें कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। निजी बस चालक की मनमानी और तेज रफ्तार ट्रक ने खादी आश्रम के सामने जीटी रोड पर एक छात्र, छात्रा और कामगार को मौत के मुंह में धकेल दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पलभर में मचा चीख पुकार
मिली जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने यात्रियों से भरी बस को अवैध स्टैंड पर खड़ा कर दिया और पानीपत की दो सवारियों को नीचे उतारने लगा। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बुहुत तेज धमाका हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस में सवार लोगों के बीच हाहाकार मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
