Monday , 27 July 2026

प्रेम-जाल में फंसी महिला हुई दुष्कर्म का शिकार, प्रेमी समेत भाई ने की हैवानियत

नेशनल डेस्क- दिल्ली के अमन विहार इलाके से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रेमी और उसके भाई पर आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, घटना हरदोई यूपी में हुई है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है और आगे की जांच के लिए मामले को हरदोई जिला पुलिस को सौंप दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अमन विहार इलाके में रहती है और वो शादीशुदा है। महिला ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि, दो साल पहले उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। दोनों में जल्द ही प्यार हो गया था। वह युवक से शादी करना चाहती थी। आरोपी युवक ने उसे फोन करके शादी की बातचीत करने के लिए मद्रवान गांव हरदोई यूपी बुलाया था। जब उसे पता चला कि, उसका प्रेमी शादीशुदा है तो उसने उसका विरोध किया।

Read More Stories:

सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज
आरोप है कि, महिला को जबरन एक कमरे में ले जाकर उसने उसके भाई और एक अन्य युवक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई व जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से आरोपियों के चुंगल से छूटकर अमन विहार आई। अमन विहार पुलिस को आपबीति बताई। महिला की काउसलिंग और मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *