Saturday , 12 September 2026

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में 6 जवानों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

नेशनल डेस्क: असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से असम पुलिस के 6 जवानों की मौंत हो गई है और 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। दरअसल, असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को हिंसक हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया

दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हुई। दोनों तरफ से पहले लाठियां चलीं, मामला बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की हिंसा के बाद तनाव के बीच असम और मिजोरम के बीच विवादित बॉर्डर पर CRPF की तैनाती करनी पड़ी।

Read More Stories

इस बीच असम के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जब मैंने कार्यभार संभाला, तो मैंने सीमा विवाद के जल्द समाधान के लिए मिजोरम के मुख्यमंत्री को चिट्‌ठी लिखी। हमारे बीच बातचीत चल ही रही थी कि मिजोरम पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसकी वजह से लोग हताहत हुए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *