नेशनल डेस्क: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि, दिल्ली सरकार इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए केवल डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के ही नाम भेजेगी। इसके लिए दिल्लीवासियों से 15 अगस्त तक ई-मेल के जरिए सुझाव लिए जाएंगे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि यह समय उन लोगों को सम्मानित करने का है जिन्होंने COVID-19 महामारी के दौरान हमें बचाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..
https://twitter.com/i/broadcasts/1YqxoyABkvlGvhttp://
ये कहा सीएम केजरीवाल ने
केजरीवाल ने आगे कहा कि, दिल्ली सरकार ने इस साल के पद्म पुरस्कारों के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के नाम भेजने का फैसला किया है। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि हम उनके आभारी हैं। ये नाम जनता हमें बताएगी। 15 अगस्त तक लोग अपने मेल padmaawards.delhi@gmail.com पर भेज सकते हैं। इस ईमेल एड्रेस पर कोई भी व्यक्ति किसी भी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी का नाम और आखिर उन्हें यह अवॉर्ड क्यों मिलना चाहिए उसके बारे में जानकारी भेज सकता है। हम चाहते हैं कि 15 अगस्त तक सभी नाम आ जाएं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
