बॉलीवुड डेस्क: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अब इस मामले में फंसते ही जा रहे हैं। मामले को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। तो वहीं, 27 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है। बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ऐप पर अपलोड करने का आरोप है। दरअसल, 23 जुलाई को राज कुंद्रा के घर की तलाशी लेने और शिल्पा शेट्टी से पूछताछ करने के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उनके जुहू स्थित घर पहुंची थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस को देख चीख पड़ी थीं शिल्पा
तो वहीं सुत्रों की मानें तो, राज कुंद्रा को देखते ही शिल्पा जोर से चीख पड़ीं। एक्ट्रेस ने अपने पति से कहा कि, ‘हमारे पास ऊपर वाले का दिया सब कुछ है तो फिर ऐसी कौन सी जरूरत थी, जो ये सब करना पड़ा ? इससे परिवार का नाम भी खराब हुआ बदनामी भी हुई। हमारे हाथ से कई एंडोर्समेंट और बिजनेस डील्स निकल चुके हैं।’
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
