Saturday , 24 October 2026

सिरसा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने कांग्रेस पर बोला हमला,

रतिया, 19 अप्रैल 2019 : रतिया में भाजपा पार्टी ने अपने चुनावी कार्यालय का उद्घटान किया।  इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष वेद फूला और पार्टी के नए कार्यकर्ता शामिल रहे। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने कांग्रेसी नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर निशान साधा और कहा कि कांग्रेस बौखला गई हैं जो इस तरह के ब्यान दे रही है।
इतना ही न ही बातों ही बातों में सुनीता दुग्गल ने एक मुहावरे के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है मानों जैसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे। वहीं सिरसा लोकसभा सीट को लेकर सुनीता दुग्गल ने कह कि जनता में भारी उत्साह है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस युद्ध के लिए मुस्तैद हैं और इस बार कमल का फूल सुनिश्चित खिला कर रहेंगे। घग्गर नदी पर बोलते हुए सुनीता दुग्गल ने कहा कि नदी की सफाई के लिए वो  नियंत्रण प्रयास कर रही है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखें हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भुना में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने  2 करोड रुपए घग्घर नदी की सफाई के लिए अनाउंस किए थे। दिल्ली की एक कंपनी से भी इस बारे में बात की गई है जोकि जल्द यहां आकर घग्घर नदी का सर्वे करने वाले हैं। और ही जल्द ही इस समस्या का हल निकला जाएगा। साथ ही सुनीता सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *