Saturday , 25 July 2026

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक मजदूर की मौत

गुरदासपुर के बटाला के काहनूवान रोड पर एक बर्फ फैक्ट्री में गैस के सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया। धमाके के साथ ही सिलेंडर से गैस का रिसाव भी हुआ। जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री के मालिकों समेत कई लोगों हालत बिगड़ गई। जिनकों अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक बटाला के काहनूवान रोड पर शाम को बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान वहां रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर की गैस रिसाव के कारण पूरी फैक्ट्री में फैल गई और कुछ समय बाद दूसरा सिलंडर भी फट गया जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री के मालिकों समेत कई लोगों हालत बिगड़ गई।
इस मामले में एसएसपी बटाला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई कमी पाई गई तो फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *