पलवल, 26 जून(सौरभ वर्मा): पलवल के गांव गुलाबद में एक युवक की खेतों पर रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। मृत्तक के परिजनों ने गांव के ही युवक महेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृत्तक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
हसनपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुलाबद में शीशराम नामक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने मृत्तक के शरीर पर चोट के निशान देखे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि मृत्तक के परिजनों ने बताया कि गांव के ही युवक महेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
