नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश में तीसरी लहर का भी संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिछले 24 घंटे में 2,42,676 कोरोना मरीज हुए ठीक
हालांकि यह आंकड़ा कल के मुकाबले 9,550 केस कम हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 2,42,676 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल रिकवरी की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,63,01,482 पर पहुंच गया है। वहीं मौत के आंकड़े में भी कमी आई है, 24 घंटे में 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कुल मौतों की संख्या 4,88,884 पर आ गई है। कल कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई थी। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,13,365 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए और 2,42,676 रिकवरी हुईं और 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

ओमिक्रोन के कुल मामले 10,050 पहुंचे
बता दें, भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ओमिक्रोन के कुल मामले अब 10,050 पर पहुंच गए है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,954 सैंपल टेस्ट किए गए थे, कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,34,99,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
