चंडीगढ़ 3 दिसंबर (पल्लवी बंसल): शादी के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पति निक जोनास के साथ आज जोधपुर में पहली झलक मिली है।प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ आज जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर दिखाई दी इस दौरान प्रियंका वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर थैंक्यू कहती दिखीं और साथ ही यह भी कहा कि जोधपुर में आकर बहुत अच्छा लगा।इस दौरान प्रियंका चोपड़ा साड़ी में नज़र आईं। मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा के प्रियंका बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Rajasthan: Priyanka Chopra and Nick Jonas leave from Jodhpur. The couple tied knot in a two-day event at Jodhpur's Umaid Bhawan Palace on December 1-2. pic.twitter.com/OT9nng4VcX
— ANI (@ANI) December 3, 2018
जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ रविवार को हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचा कर ली है। इन दोनों सितारों ने जोधपुर के उम्मेद पैलेस में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
बता दें इस शादी में काफी सारी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की हस्तियों ने शिरकत की। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें पर बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर अबु जानी खोसला के लहंगे में नज़र आईं। दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा लाल जोड़े में बहुत ही खूबसूरत नज़र आईं, वहीं, दूल्हे निक जोनास और उनका परिवार भी पूरी तरह देसी रंग में रंगा नज़र आया और निक जोनास इस मौके पर शेरवानी पहने दिखाई दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
