ISRO ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की शुक्रवार को सफल लांचिंग की गई। देश का बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 दोपहर 2:35 बजे अंतरिक्ष में चला गया। इसरो के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 मिशन की सफल लांचिंग के बाद मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 ने भारतीय अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर बधाई दी। ट्वीट किया कि यह क्षण हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। इस पल का इंतजार भारतीय सालों से कर रहे थे। वैज्ञानिकों की अथक खोज और कड़ी मेहनत से यह असंभव संभव हो गया है। मैं उनके प्रयासों और अदम्य इच्छाशक्ति की प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा कि, जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन अपनी यात्रा पर निकल । यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।
भारत चंद्रमा की धरती पर मिशन भेजने वाला चौथा देश
मिशन मून के अंतर्गत भेजे गए चंद्रयान-3 की सफलता से भारत के अंतरिक्ष रिसर्च को नई गति मिलेगी। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश होगा जिसका अंतरिक्ष यान चंद्रमा की धरती को छूएगा। चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम विक्रम और रोवर का नाम प्रज्ञान है। 40 दिन बाद 23 अगस्त तक चंद्रयान 3 चांद की धरती को छू लेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
