Saturday , 25 July 2026

सिद्धू ने चरनजीत सिंह चन्नी को लिया निशाने पर ,कहा-‘चन्नी 2022 में लुटिया डुबो देगा

पंजाब डेस्क- पंजाब कांग्रेस के नेता पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अपनी तीखी बयानबाजी के लिए जाने जाते है, और इसी बीच एक बार फिर उनके द्वारा नाराजगी भरा बयान दिया गया है। अभी तक पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाना बनाते आ रहे सिद्धू ने इस बार वर्तमान सीएम चरनजीत सिंह चन्नी को निशाने पर ले लिया। उन्होंने बेहद अभद्र भाषा में कहा- ‘चन्नी 2022 में लुटिया डुबो देगा। मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस’। दरअसल पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद से ही सिद्धू की बयानबाजी का दौर फिर शुरू हो गया है। इस बार सीएम की कुर्सी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

सिद्धू अपशब्द कहते हुए आए नजर

इस बार नवजोत सिंह सिद्धू ने उत्तर प्रदेश जाते हुए यह बेबाक बयान दे डाला। कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब का मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को बनाये जाने से नाराज सिद्धू ने कहा- ‘मुझे सीएम बनाते फिर दिखाता सक्सेस’। इतना ही नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को एक वायरल वीडियो सिद्धू अपशब्द कहते भी दिखाई दिए। इसके साथ ही सिद्धू इस वीडियो में ये भी कह रहे हैं, ‘चन्नी 2022 में कांग्रेस की नैया डुबो देगा’। ये वीडियो पंजाब के जीरकपुर का है। इससे पहले सिद्धू लगातार पंजाब डीजीपी एजी को हटाने की मांग कर रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी आरोप लगाते रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *