Sunday , 26 July 2026

यमुनानगर में यूथ कांग्रेस ने की ”घंटी बजाओ सरकार जगाओ” अभियान की शुरुआत !

फैमिली ID में आ रही दिक्कतों को लेकर यूथ कांग्रेस ने यमुनानगर जिला सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को लेकर यूथ कांग्रेस ने यमुनानगर जिला सचिवालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा व सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिव्यांशु बुद्धिराजा, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस

यमुनानगर:- फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को लेकर यूथ कांग्रेस ने यमुनानगर जिला सचिवालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा व सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने कहा कि यमुनानगर से घंटी बजाओ सरकार जगाओ अभियान की शुरुआत की गई है। फैमिली आईडी में गड़बड़ी होने के कारण लोगों को दफ्तरों और अफसरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

इतना ही नहीं फैमिली आईडी में गड़बड़ी होने के कारण लोगों के बीपीएल कार्ड भी कट गए हैं। जिससे जो गरीबों को राशन मिलता था वह भी मिलना बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि जो सर्वे करवाया गया है उससे अब जनता को काफी परेशानियां हो रही हैं। परिवार पहचान पत्र ना होकर अब ये परिवार परेशान पत्र बन चुका है। दिव्यांशु बुद्धि राजा ने कहा कि यूथ कांग्रेस की तरफ से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है । जिससे लोग अपनी शिकायतो को दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द फैमिली आईडी को ठीक करवाएं अन्यथा आने वाले विधानसभा सत्र में शिकायतों का बोरा मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा और उनसे सवाल किए जाएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *