इंदौर डेस्क- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है जहां पर, बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने का मामला उजागर हुआ है। यहां कुछ लोग बच्चों का अपहरण कर उनसे भीख मंगवाते हैं। खजराना थाना पुलिस ने रीना नामक महिला को गिरफ्तार कर पांच बच्चों को बरामद किया है। जिनमें से दो बच्चे छह दिन पहले ही खजराना थाना क्षेत्र के शाहीबाग से अगवा हुए हैं। वहीं अन्य तीन बच्चियों के माता-पिता की जानकारी जुटाई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
45 वर्षीय रीना को गिरफ्तार
थाना इंचार्ज ने बताया कि, महिला बच्चों को ट्रेनिंग देकर ट्रैफिक सिग्नल और मंदिरों के बाहर भीख मंगवाती थी। 2 दिन पहले शाहीबाग निवासी शेख अनवर का आठ साल का बेटा अरमान और 10 साल की बेटी हुस्ना लापता हो गए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बच्चे नौलखा क्षेत्र में एक महिला के साथ देखे गए हैं। जिसपर पुलिस ने 45 वर्षीय रीना को गिरफ्तार किया।
Read More Stories:
- कलयूगी पति ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, पत्नी के सिर को धड़ से अलग करके हुआ फरार
- बाबा रामरहीम की बढ़ी मुश्किलें! अब हत्या मामले में भी मिल सकती है बड़ी सजा
पुलिस द्वारा पूछताच जारी
महिला के कब्जे से अरमान और हुस्ना के अलावा तीन बच्चियों को छुडवाया गया है। जिनके माता-पिता की जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में रीना ने पहले खुद को बच्चों की मां बताया, लेकिन उम्र का अंतर देख उसकी बात गले नहीं उतरी। जब उसके पति को बुलाया तो उसने कहा कि, वह रीना को 1999 में ही छोड़ चुका है। फिलहाल पुलिस ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस रीना से बच्चों और अपहरण के तरीके के बारे में पूछताछ कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
