बॉलीवुड डेस्क- आज जहाँ पूरा देश अपना 75वां स्वतत्रंता दिवस मना रहा है, वहीं पिछले दिनों पती राज कुंद्रा की गिरप्तारी के बाद चर्चामें रही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा है कि, 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लिखा, दुनिया भर में मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फैन्स से की ये अपील
शिल्पा ने कहा कि, मैं एक गौरवान्वित कानून का पालन करने वाली भारतीय नागरिक हूं और पिछले 29 वर्षों से एक मेहनती पेशेवर हूं। लोगों ने मुझ पर विश्वास किया है और मैंने कभी किसी को निराश नहीं किया। इसलिए, सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं आपसे इस समय में मेरे परिवार और ‘मेरे अधिकार’ का सम्मान करने का अनुरोध करती हूं।
Read More Stories:
- खेलों की जब-जब बात आती, हरियाणा का नाम सबसे पहले आता है- CM मनोहर लाल
- देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 36,083 नए मामले, इतने लोगों ने गंवाई जान
धोखाधड़ी का आरोप
बता दें, सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर शिल्पा ने कहा था कि वो और उनका परिवार मीडिया ट्रायल के लायक नहीं है। शिल्पा का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब उनके पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे ऐप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी कड़ी में शिल्पा ने सोशल मीडिया पर नोट लिखते हुए कहा कि, पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। बहुत सारी अफवाहें और आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही ढेर सारे सवाल भी किए गए ना सिर्फ मुझसे बल्कि मेरे परिवार से भी। इसलिए मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि चूंकि ये एक चल रही जांच है, मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
