हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के सेक्टर-12 में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे और ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली। प्रदेशवासियों के साथ-साथ देश वासियों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मंच से संबोधित करते हुए कहा कि, रोजगार के क्षेत्र के उद्यमो में उधमियों को 75 परसेंट का आरक्षण दिया जा रहा है। इन 75 सालों में ही देश ने ओलंपिक में 100 सालों के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
‘हरियाणा खेलों की उपलब्धियों में सबसे अग्रणी रहा है’
मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्हें खुशी है कि, हरियाणा खेलों की उपलब्धियों में सबसे अग्रणी रहा है। आगे कहा कि, खेलों की जब बात आती हैं और हरियाणा का नाम आता है तो पूरे हरियाणा वासियों का सीना चौड़ा हो जाता है।

खिलाड़ियों को जमकर सराहा
सीएम ने कहा कि, हरियाणा के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ एशियाई ओलंपिक खेलों व अन्य खेलों में पदक और स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शारीरिक दक्षता और मानसिकता का परिचय दिया और लोहा मनवाया है। ओलंपिक खेलों में नीरज चोपड़ा रवी दहिया और बजरंग पुनिया ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Read More Stories
- आज़ादी के जश्न में डूबा अंबाला छावनी, ये VIDEO देख झूम उठेंगे
- 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी की कई अहम घोषणाएं
वहीं उन्होंने हॉकी टीम का जिक्र करते हुए भी कहा कि, हॉकी टीम में दो खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं और महिला हॉकी खिलाड़ी में 9 महिलाएं शामिल हैं। हरियाणा पूरे देश में ऐसा प्रदेश है जो खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद सबसे अधिक धनराशि देता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
