झारखंड डेस्क- झारखंड के रामगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक सरकारी विद्यालय में टीचर ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी एक आंख फूट गई। आरोपी पारा टीचर पर 5वीं के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए बोकारो लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छात्र को रांची रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना गोला के सरगडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छात्र को इलाज के लिए नेत्र अस्पताल पेटरवार ले जाया गया
गोला थाना क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरगडीह के एक पारा शिक्षक पर 5वीं क्लास के छात्र विवेक करमाली की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। शिक्षक की पिटाई से छात्र विवेक की दाहिनी आंख फूट गई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरगडीह में नियुक्त पारा शिक्षक कर्पूरी प्रामाणिक ठाकुर ने क्लास के दौरान 5वीं क्लास के विवेक करमाली की पिटाई कर डाली। इससे उसके आंख पर गंभीर चोट लग गई। घायल छात्र को इलाज के लिए नेत्र अस्पताल पेटरवार ले जाया गया, जहां प्राथिमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया।
Read More Stories:
बच्चा गंभीर रूप से घायल
छात्र विवेक के परिजनों ने आरोपी टीचर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि, पारा शिक्षक कर्पूरी प्रमाणिक ठाकुर ने उनके बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र के पिता अशोक करमाली ने बताया कि, टीचर ने उनके बच्चे की आंख को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी शिक्षक ने बच्चे की इलाज कराने का भरोसा दिया है। क्षेत्र के लोग आरोपी पारा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
