राजस्थान डेस्क– राजस्थान के जयपुर से शर्मनाक खबर सामने आई जहां पर एक युवक पर अपनी ही नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि, रेप की वारदात के बाद आरोपी नाबालिग बहन को जंगल में तड़पता छोड़कर फरार हो गया। वहीं देर रात परिजन नाबालिग के साथ पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मामले की जांच थाना प्रभारी के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दर्ज मामले के मुताबिक, 17 वर्षीया पीड़िता चांदपोल इलाके की रहने वाली है। बीते शनिवार को रिश्ते में लगने वाला चचेरा भाई अपनी बहन को गलता धाम घूमाने के बहाने साथ लेकर चला गया। नाबालिग का आरोप है कि, लौटते वक्त शाम करीब 6 बजे आरोपी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद गलता के घने जंगलों में ही सूनसान स्थान पाकर उसने अपनी चचेरी बहन से अनाचार किया। इसके बाद फरार हो गया।
डरा धमकाकर करवाया चुप
पीड़िता की शिकायत के मुातबिक नशीला पेय पीने से बदहवास बहन ने भाई द्वारा गलत काम करने पर एतराज जताया। तब आरोपी चचेरे भाई ने उसे डरा धमकाकर चुप करवा दिया। किसी तरह नाबालिग जंगलों से घर लौटी। मां द्वारा पूछने पर किशोरी ने जंगलों में उसके साथ हुई घटना बता दी। मां ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों को घटनास्थल गलता के जंगलों में होने की वजह से गलता गेट थाने भेजा, जहां पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
