बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने ‘पठान’ के साथ धमाकेदार कमबैक किया है। उनकी फिल्म की कमाई के आगे कोई हिंदी फिल्म नहीं टिक पा रही है, एक बार फिर से सिक्का चल पड़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!‘पठान’ ने दुनियाभर में 1000 करोड़ तक कारोबार कर लिया है। अब उनके चाहनेवालों की नजरें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर है। वहीं इसी बीच शाहरुख एक हादसे का शिकार हो गए हैं। शाहरुख खान हाल ही में लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक एक्सीडेंट हो गया। जिसके चलते उन्हें चोट आई है. हालांकि ये चोट ज्यादा बड़ी नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की एक माइनर सर्जरी की गई है। माना जा रहा है अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान किंग खान की नाक पर चोट लग गई थी, जिसके बाद एक्टर की नाक से खून बहने लगा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
