यूपी डेस्क: यूपी के आजमगढ़ में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां पत्नी की हत्या के आरोप में पति 13 महीने जेल में रहा था। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि, पत्नी जिंदा घुमती दिखाई दी। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ हा। पुलिस ने महिला को वहीं, पीड़ित का परिवार जवाब मांग रहा है कि 13 महीने की सजा की भरपाई कौन करेगा?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये है पूरा मामला
मामला आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाले दीपू गोंड़ की शादी 2019 को मऊ की रुचि से हुई थी। दीपू के मुताबिक, रुचि फोन पर किसी से बात करती थी। इस बात को लेकर अक्सर घर में विवाद होने लगा। कुछ दिनों के बाद रुचि अपने मामा के यहां चली गई। इसके बाद थाने में पंचायत हुई और पत्नी वापस ससुराल आ गई।

दोनों पक्षों में सुलह समझौते के लिए वर्ष 2019 में ही जीयनपुर कोतवाली में पंचायत हुई। समझौते के बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल चली गयी। इसी बीच 20 सितंबर 2019 को पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी तीन लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गयी है। दीपू गोड़ की शिकायत पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि महिला की मां माया देवी ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री रुचि को उसके पति दीपू गोंड़, ससुर राजेंद्र गोंड़ और जेठानी विनीता दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने पर उसकी हत्या कर दी। | |
| इसके बाद पुलिस ने दीपू व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दीपू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पत्नी की हत्या के आरोप में दीपू 13 महीने तक जेल में बंद रहा। हाईकोर्ट से जमानत के बाद वह जेल से बाहर आया। | |
![]() पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया जमानत पर छूटने के बाद भी उसने कोतवाली पुलिस से पत्नी का पता लगाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने कोशिश की। तब पता चला कि रुचि इटावा के इटैली में अपने प्रेमी के साथ रह रही है। पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों को हिरासत में ले लिया। दीपू गोंड ने सास माया देवी, रुचि के मामा निरंजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। | |
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News

