पंचकूला | 17 जुलाई 2025 : हरियाणा में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाकर पैसे वसूलने का एक गंभीर मामला सामने आया है। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के निजी सहायक (PA) दीपक कौशिक के खिलाफ फेसबुक चैनल ‘के-9 मीडिया’ द्वारा भ्रामक खबर प्रसारित की गई, जिसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश अब हो चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने इस मामले में के-9 मीडिया चैनल के संचालक अरुण कुमार को गोहाना से 16 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि मौके पर बरामद की गई, जो कथित तौर पर खबर हटाने के बदले मांगी गई थी।
❝ खबर हटाओ, पैसा दो ❞ — खुली मीडिया ब्लैकमेलिंग की पोल
पीड़ित दीपक कौशिक ने बताया कि वह मंत्री जी के साथ 5 जुलाई को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी दिन ‘के-9 मीडिया’ पर एक झूठी खबर चलाई गई जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया।
जबकि पीड़िता स्वयं वीडियो जारी कर चुकी है कि ऐसा कोई कृत्य नहीं हुआ। खबर झूठी और बदनाम करने वाली थी। मंत्री के P.R.O. लवेश शर्मा द्वारा जब चैनल संचालक से संपर्क किया गया तो उसने खबर हटाने के एवज में रुपयों की मांग की।
पुलिस कार्रवाई: सबूत, पैसे और मोबाइल फोन बरामद
ACP विक्रम नेहरा के अनुसार, पुलिस ने IPC की धारा 61(2), 353(2) और 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच अधिकारी SI युद्धवीर सिंह और SI भूप सिंह के नेतृत्व में की गई छानबीन में गवाह सचिन द्वारा दी गई रकम 1 लाख रुपये मौके से बरामद हुई।
साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं जिनसे खबर अपलोड की गई थी। पुलिस अब आरोपी के लैपटॉप और अन्य डिवाइसेज की जांच में जुटी है, जिससे यह पता चल सके कि और कौन-कौन इस साजिश में शामिल है।
और भी चैनल जांच के घेरे में
केवल ‘के-9 मीडिया’ ही नहीं, बल्कि खबर को आगे ‘खरी-खरी न्यूज’ और ‘सत्य खबर’ नाम के फेसबुक चैनलों पर भी शेयर किया गया। पुलिस अब इन चैनलों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
आरोपी पहले भी था विवादों में
गौरतलब है कि अरुण कुमार पर इससे पहले भी थाना गोहाना में झूठी खबर प्रसारित करने का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
