Saturday , 25 July 2026

संदिग्ध हालत में शख्स का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, गली से बरामद हुई युवक की लाश

हरियाणा डेस्क- हरियाणा में हिसार के गांव सातरोड खास से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक 38 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था और रात को भी घर नहीं लौटा था। उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर गली में पड़ा हुआ मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक गणेश के भांजे ने बताया कि, उसकी नानी संतोष और उसका मामा गणेश सातरोड खास गांव में रहते हैं। उसका मामा गणेश अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। उसके नाना मोहनलाल की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका मामा गणेश शुक्रवार सुबह मजदूरी के लिए गया था लेकिन, रात को वापस घर पर नहीं लौटा। उसके फोन पर संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Read More Stories:

सुबह उनके पड़ोसियों ने आकर सूचना दी कि, गणेश का शव गली में पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके गणेश का पूरा शव कीचड़ में सना हुआ था। गणेश की किसी दूसरी जगह पर हत्या करके शव को गली में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *