Wednesday , 9 September 2026

16 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, गांव के खेत से बरामद हुआ शव

उत्तर प्रदेश डेस्क- पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, उन्होंने बताया कि,खोजबीन के दौरान पुलिस को नाबालिग छात्रा का शव देर रात गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में मिला। उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या
परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि, किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर उसकी किताबें, बैग, साइकिल और जूते बरामद हुए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से बीयर की चार बोतलें, नमकीन और सिगरेट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि, लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गयी है।

Read More Stories:

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, हत्या तथा पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *