Saturday , 12 September 2026

बड़ी खबर: कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें चन्नी, सिद्धू को कहां से टिकट मिला

पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस ने शनिवार को 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब (एससी) से चुनाव लड़ेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। प्रताप सिंह बाजवा कादियां से और सिंगर सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, मोगा से पार्टी ने एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया है। गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक से टिकट दिया, जबकि पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अमृतसर सेंट्रल से उतारा गया है। सनोर विधानसभा सीट से हरिंदर पाल सिंह मान को प्रत्याशी बनाए गए हैं।

ये कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए

  • सुल्तानपुर से नरेश पुरी
  • पठानकोट से अमित विज
  • गुरुदासपुर से बारिंदरजीत सिंह पाहरा
  • दीनानगर से अरुणा चौधरी
  • श्रीहरगोविंदपुर से मंदीप सिंह रांगर
  • फतेहगढ़ चुड़ियान से तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा

14 फरवरी को मतदान, 10 मार्च को नतीजे
पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था। पार्टी को 77 सीटों पर जीत मिली थी। 20 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ 15 और बीजेपी को तीन सीट पर जीत मिली थी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *